खैरथल

नए बायपास रोड़ पर पुष्करणा चौंक बनवाने के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल । खैरथल में नए बाईपास सड़क मार्ग पर पुष्करणा समाज द्वारा पुष्करणा चौक का उद्घाटन किया गया । समाज के जयप्रकाश हेड़ाऊ ने बताया कि बुधवार को महंत किशोर भगत के द्वारा विधिपूर्वक बायपास रोड़ पर पुष्करणा चौक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लड्डु बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान डॉ अनिल कुमार माधु, ध्रुव कुमार उपाध्याय पुष्करणा समाज अध्यक्ष, प्रकाश राजपालानी, गिरीश पुरोहित, अशोक हेडाऊ, जयराम वासु, सतीश वासु, ललित हेड़ाऊ, ओमप्रकाश मांधु, कारतू लोढ़ा, हाथीराम लोढ़ा, राज अचार्य, मदनलाल ठक्कर, प्रेम कुमार हेड़ाऊ, दीपक हेड़ाऊ, अभिषेक मांधु, अक्कू दुलानी, कमल जोशी, पवन कुमार वासु, विजय कुमार छंगाणी, कैलाश छंगाणी, प्रदीप हेड़ाऊ, अशोक हेड़ाऊ पार्षद, रिंकू वासु, प्रियांशु मांधु, योगेश हेड़ाऊ, पुष्कर आचार्य, गिरू आचार्य, भूरू हेड़ाऊ, भास्कर हेड़ाऊ, महावीर वासु, अरुण लोढ़ा, विजय आचार्य, हिमांशु आचार्य सहित समाज के अनेक युवा एवं बुजुर्ग लोग मौजूद रहे।
जयप्रकाश हेड़ाऊ ने बताया कि पुष्करणा विकास समिति खैरथल द्वारा नगर परिषद आयुक्त खैरथल-तिजारा को पत्र लिखकर बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर पुष्करणा चौक नामकरण के लिए
आग्रह किया गया था।
इसी क्रम मे गुरूवार को पुष्करणा समाज खैरथल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर नए बायपास रोड़ पर पुष्करणा चौक बनवाने की मांग की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button