पाकुड़

रन फॉर झारखंड 2025 में उमड़ा उत्साह, पाकुड़ में स्कूली बच्चों ने लगाया दौड़ का रंग

Run for Jharkhand 2025 draws enthusiasm, with schoolchildren participating in the race in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2025 के मद्देनज़र राज्यभर में “रन फॉर झारखंड 2025” का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पाकुड़ जिले में भी इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) महेश कुमार संथालिया, आईटीडीए परियोजना पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बराईक और एसडीओ साईमन मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर की। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं में ऊर्जा और एकता की भावना बढ़ती है, बल्कि राज्य के गौरव और संस्कृति से जुड़ाव भी मजबूत होता है। रन फॉर झारखंड के दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूली बच्चे, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स और आम लोग दौड़ में शामिल हुए। सभी ने “जय झारखंड” और “एकता में शक्ति” के नारे लगाते हुए राज्य के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि झारखण्ड स्थापना दिवस राज्य की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह दिवस राज्य के विकास, संस्कृति और परंपरा को याद करने का अवसर है। वही विजेताओं को अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button