बरेली

बरेली में मकर संक्रांति पर कुर्मी क्षत्रिय समाज का भव्य खिचड़ी भोज

समाज के लोग जुटे, भाईचारे और एकता का संदेश साझा किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा, बरेली की ओर से रविवार को पटेल छात्रावास, ब्रह्मपुरा में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि यह पर्व आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि खिचड़ी भोज के माध्यम से समाज को एकजुट करने और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा, “इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महामंत्री रामऔतार गंगवार, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार, महामंत्री/व्यवस्थापक आर.सी. लाल, उपाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री मूलचन्द गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य जैसे अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, उग्रसेन गंगवार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button