ललितपुर
बीएलओ ने लगाया मारपीट कर धमकाने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर।थाना जखौरा के ग्राम रायपुर निवासी चैनूराम पुत्र अनन्दीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीएलओ है और शाम करीब 6 बजे कार्य करके घर लौट रहा था। प्राथमिक विद्यालय रायपुर के पास गांव के अभिषेक पुत्र लखनलाल, लखनलाल पुत्र गज्जूराम ने उसे गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट करते हुये सिर पर डण्डा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर अशोक उर्फ चिप्पू पुत्र विन्द्रावन मौके पर आ गया, जिसे देखकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।



