बागपत

प्रजापति समाज की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय, श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति का पुनर्गठन भी सम्पन्न

14 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बनी ब्लॉकवार टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बागपत (वात्सायन पैलेस)। महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति के आगामी 14 सितंबर 2025 को प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रजापति समाज बागपत की एक महत्वपूर्ण बैठक वात्सायन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण और आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ब्लॉकवार टीमों का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे आयोजन को सुनियोजित और प्रभावी रूप से संपन्न कराया जा सके। इसी अवसर पर पूर्व से कार्यरत “श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति” का पुनर्गठन भी सम्पन्न हुआ।

समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

  • संस्थापक (मुख्य): डॉ. अशोक कुमार (पूर्व अध्यक्ष)
  • संस्थापक (सह): विनोद सुखरालिया
  • संरक्षक: राकेश कुमार (स्व. चौधरी रतनलाल के स्थान पर)
  • संरक्षक (सह): सोनवीर प्रजापति (बड़ौली)
  • अध्यक्ष: सुरेंद्र मलानिया प्रजापति
  • उपाध्यक्ष: संजय प्रजापति (पूर्व सचिव)
  • सचिवगण:
    • बाबूराम प्रजापति
    • मनोज कुमार प्रजापति
    • अनुज कुमार प्रजापति
    • सुरेश सबगा
    • रोहतास प्रजापति (गलहता)
  • ब्लॉक अध्यक्ष: प्रमोद सबगा,
  • कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति (खेकड़ा)
  • कोषाध्यक्ष (सह): सचिन कुमार प्रजापति (बागपत)

सदस्यता ग्रहण:

संस्था में निःशुल्क सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवियों में प्रमुख नाम हैं:
संजय कुमार कमालाजगत सिंहनितिन कुमारअरुण कुमार, सतपालअंकुर, वंश प्रजापतिहिमांशुमोहित कुमारआशीष प्रजापतिसंजय कुमाररविंद्र कुमारशिवानी प्रजापतितिलकराम प्रजापतिगौरव कुमारराजेंद्र कुमारस्वराज सिंहमुकेश कुमारतुलसीरामदरोगानीरज प्रजापति आदि।

बैठक में समाज के समस्त प्रतिनिधियों ने एकजुटता और सहयोग की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु तन-मन-धन से योगदान देने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button