अमरोहा

भारतीय किसान संघ की बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर क्षेत्र में भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई।
​मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री रमेश ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान आगामी 1 अप्रैल को कृषि संभाग करनपुर में आयोजित होने वाली विशाल बैठक की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और अधिक से अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया गया।
​इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान और ब्लॉक मंत्री उमेश कुमार सहित ग्राम समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button