अमरोहा

गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा सैद नगली थाना क्षेत्र के उझारी-बुरावली मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के सड़क हादसे ने बाइक सवारी युवक की जान ली। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली भूड़ निवासी राहुल पुत्र जबर सिंह 25 वर्षीय के रूप में हुई है। मृतक के पिता का कहना है कि बुधवार की सुबह राहुल अपनी ससुराल हैबतपुर सलारपुर जा रहा था। जैसे ही वह उझारी बुरावली मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे पहुँचा, तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पहुँचकर जमकर हंगामा किया। ​बताया जा रहा है कि राहुल की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी काजल दिव्यांग दृष्टिबाधित है और उनका एक 2 वर्षीय मासूम बेटा है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विकास शेरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button