पाकुड़ में आयुष जांच शिविर का आयोजन, 164 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
AYUSH check-up camp organised in Pakur, free health check-up of 164 people

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 28 मार्च 2026 शनिवार को जिले में आयुष विभाग पाकुड़ की ओर से विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 164 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। यह शिविर अमड़ापाड़ा प्रखंड के तालझारी एवं अमड़ापाड़ा, महेशपुर प्रखंड के सिंगना, पाकुड़िया प्रखंड के बाबूझूटी तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के केंदवा में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों—डॉ अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ बीरेंद्र कुमार एवं डॉ अफरोज आलम ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग तथा बच्चों से संबंधित बीमारियों की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है।



