पाकुड़
महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ‘पाम संडे’ पर दी शुभकामनाएं
Maheshpur MLA Prof. Stephen Marandi extends greetings on Palm Sunday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाम संडे (खजूर रविवार) के अवसर पर महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने खरौनी चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के शांति एवं प्रेम के संदेश को स्मरण किया। विधायक ने कहा कि पाम संडे प्रभु यीशु के यरूशलेम में विजयी प्रवेश का प्रतीक है, जो हमें शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आगामी ईस्टर पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और खजूर की डालियों के साथ पारंपरिक रूप से इस पावन दिन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।



