अमरोहा
स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल में पुरस्कार समारोह का किया गया भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक ‘स्वागत एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, प्रबंधक महेश तोमर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलित किया विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने स्कूल के अनुशासन की प्रशंसा की और बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ‘प्याऊ’ शुद्ध पेयजल व्यवस्था लगवाने की घोषणा की। विद्यालय प्रशासक एम. एच. रिज़वी ने जानकारी दी कि स्कूल अब पूरी तरह अपडेट हो चुका है। आगामी सत्र से आधुनिक अंग्रेजी माध्यम पाठ्यक्रम और नई सुविधाओं के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। प्रबंधन समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा, समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक महेश तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।




