रामपुर शाहबाद

नातिन का रिश्ता पक्का करके घर लौट रहे वृद्ध की बाइक की टक्कर लगने से मौके पर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नातिन का रिश्ता पक्का करके घर लौट रहे वृद्ध की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलड़िया गांव निवासी बनवारी सिंह(70) शाहबाद के जाहिदपुर गांव में अपनी नातिन का रिश्ता पक्का करके दामाद भीकम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद आंवला रोड के रुस्तमपुर मोड़ के पास पहुंची, टांडा की ओर से आ रहे बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बनवारी सिंह सड़क पर जा गिरे, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बनवारी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक को पकड़ लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button