कैराना

भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। सकल दिगंबर जैन समाज कैराना के तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ बड़े जैन मंदिर से हुआ, जो छोटा जैन मंदिर, निर्मल चौराहा,जोड़वा कुआं, चौक बाजार से होते हुए जैन बाग पहुंची। यहां पांडुक शिला पर भगवान महावीर स्वामी का 1008 कलशों से विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से होते हुए बड़े जैन मंदिर पर संपन्न हुई।  इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के उपदेश “जियो और जीने दो” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से विकास जैन सर्राफ, मुकेश चंद जैन सर्राफ, धन कुमार जैन, अनूप कुमार जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन, डॉ. निर्मल जैन, अतुल जैन, प्रदुमन जैन,अनिल कुमार जैन, मोहित जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button