बाराबंकी

आइडियल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं अंकतालिका वितरण की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा सआदतगंज स्थित आइडियल इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर बांहू में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम की अंकतालिका के आधार पर मोमेंटो,मेडल, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कॉलेज के प्रबंधक मुस्तकीम अंसारी व प्रधानाचार्य उमेश यादव ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं परीक्षा परिणाम वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। घोषित परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 9 रजिया बानो प्रथम अमन कुमार द्वितीय मुबाशिर बानो  तृतीय कक्षा 11 मदीहा हरम प्रथम आकाश द्वितीय फिजा कुरैशी  तृतीय अपने संबोधन में प्रधानाचार्य उमेश यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम वितरण किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पड़ोस के बच्चों को 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्कूल चलो अभियान  के अंतर्गत कॉलेज में नामांकन के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत व्यक्तियों समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button