गोड्डा

असम चुनाव प्रचार में दिखी झारखंड की झलक

दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की की खास मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक खास और दिलचस्प पल देखने को मिला। जब झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की मुलाकात हुई। चुनावी व्यस्तता के बीच हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक माहौल में एक अलग ही संदेश दिया।
दोनों नेताओं ने इस खास क्षण को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। साझा की गई तस्वीर में दोनों मंत्री एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, जो आपसी सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है। तस्वीर के साथ उन्होंने अंग्रेजी में कैप्शन लिखा – “From Jharkhand, Jab we met in Assam।”
इस पोस्ट के सामने आने के बाद समर्थकों और आम लोगों के बीच भी इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग इसे राज्यों के बीच आपसी संबंध और सहयोग की भावना के रूप में देख रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच इस तरह की मुलाकातें न केवल राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि अलग-अलग राज्यों के नेता आपस में बेहतर तालमेल और संवाद बनाए रखने के पक्षधर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button