बाराबंकी
निशुल्क :चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। तहसील नवाबगंज अंतर्गत ब्लॉक बंकी ग्राम पंचायत गदिया फरेस्तीपुर गांव में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को फरेस्तीपुर गांव में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मेडिकल कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें मेयो हॉस्पिटल के डॉक्टरो की टीम द्वारा निःशुल्क मरीजो का परीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम द्वारा गांव में घर-घर जाकर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के बारे में बताया और इसमें सैकड़ो मरीजो ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों को संबोधित करते हुए बताया कि मेयो हॉस्पिटल की तरफ से यह नि:शुल्क परीक्षण किया गया है जो की हमारी डॉक्टरों की टीम द्वारा हर गांव में हर गली मोहल्ले में जाकर मरीजो को स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में बताया जा रहा है और मरीज का नि:शुल्क परीक्षण किया जा रहा है और अनेकों रोगों के बारे में सभी को संपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं-ब्लड शुगर और बीपी टेस्ट,चिकित्सा परामर्श,मेडिसिन परामर्श,वजन और लंबाई माप,आंखों की जांच,हमारे यहां मेडिसिन विभाग,जनरल सर्जरी,विभाग स्त्री एवं प्रसूति रोग,हड्डी रोग विभाग,बाल रोग विभाग,दंत रोग विभाग,ई एन टी विभाग,लैप्रोस्कोपिक गैस्ट्रो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी,रेडियोलोजी,पैथोलॉजी लोहिया बलरामपुर सिविल हॉस्पिटल एम्स के डॉक्टर अब डॉक्टर के एन एस हॉस्पिटल में उपलब्ध है। और आयुष्मान भारत व सभी प्रमुख TPA से नि:शुल्क इलाज किए जाते हैं। इस अवसर पर डा.श्रेया डा.रुबीना,डा.पंकज,डा.विशाल,डा. प्रीति वर्मा,डा.नव्यांथ मौजूद रहे।



