सीकर

सीकर में भीषण हादसा

बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में सगे भाइयों की मौत, वाहनों में लगी आग; सड़क पर लगा जाम

सीकर। सीकर में बोलेरो-बाइक की भीषण टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मृतक मजदूर थे, जिनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।
सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सीकर से उदयपुरवाटी मार्ग पर अमरनाथ आश्रम के पास, भेरुजी स्टैंड के नजदीक हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो और बाइक दोनों में आग लग गई और कुछ ही समय में दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
टक्कर के बाद भड़की आग, मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार रामचंद्र गोस्वामी (39) और मुकेश गोस्वामी (30) अपने गांव से सीकर की ओर आ रहे थे, जबकि बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही थी। टक्कर के बाद बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई, जिससे आग भड़क उठी। दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए थे, लेकिन हादसे की गंभीरता के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button