अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड भुसावर का खंड प्रशिक्षण चेतन विद्या भुसावर में हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के खंड भुसावर का खंड प्रशिक्षण चेतन विद्या भुसावर में हुआ जिसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष बालस्वरूप पाण्डेय द्वारा तथा मुख्य वक्ता प्रवासी कार्यकर्ता आदरणीय मनीष जी भारद्वाज रहे। मुख्य अतिथि के रूप मैं हरिशंकर जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे |सर्वप्रथम मां सरस्वती तथा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हेमेंद्र शर्मा जी द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों समरसता दिवस तथा सदस्यता अभियान की तैयारी तथा रूपरेखा के बारे में अवगत कराया और बैठक का संचालन किया। मुख्य वक्ता तथा प्रवासी कार्यकर्ता मनीष जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। तथा आगामी सदस्यता अभियान हेतु संकुल संरचना स्तर पर सदस्यता तथा टोली निर्माण के बारे में अपना पाथेय प्रदान करते हुए आवश्यक निर्देश तथा अन्य जानकारियां प्रदान की।



