भरत पुर

मुस्कान एक पहल संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल 

घायल गौवंश को उपचार के लिए भेजा गौशाला 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज एक गौवंश घायल अवस्था में तड़प रहा था लेकिन मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा समय पर सुचना मिलते ही घायल अवस्था में तड़प रहे गौवंश को श्रीराम गौशाला भुसावर में भिजवाकर मरहम पट्टी बांध कर इंजेक्शन लगवाकर गौवंश की तड़प को कम करते हुए गौवंश की जान बचाई गई। वहीं दूसरी ओर कस्बे की अग्रसेन कॉलोनी राजा मण्डी के पास निवासी लता शैलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आज एक घायल अवस्था में गौवंश तड़प रहा था जिसके पैर में एक बहुत बड़ा घाव था और उसमें कीड़े भी पड चुके थे। लेकिन कस्बे में संचालित मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल एवं उनकी टीम ने आनन-फानन में श्रीराम गौशाला के संचालक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को दूरभाष पर सुचना दी गई। जहां दूसरी ओर गौशाला के संचालक शीघ्र ही वाहन द्वारा घायल अवस्था में तड़प रहे गौवंश को रेस्क्यू कर संस्था के गौ सेवक राजामण्डी से रवाना हो कर सेवा साथियों की मदद से घायल अवस्था में तड़फ रहे गौवंश को गौशाला पहुंचकर उसकी मरहम पट्टी की तथा इंजेक्शन लगाकर उसकी तड़फ को कम करने का प्रयास करते हुए भोजन और आश्रय प्रदान किया गया। वही पाण्डेय ने कहा कि हम बेजुबान जानवरो के दवाई तथा खाने पीने की जिम्मेदारी रखेंगे एवं जब भी आपको किसी गौधन या कोई जानवर के दुर्घटना की सूचना मिले तो हमारी टीम हमेशा आपके साथ है। इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल,प्रतीक,शैलेश आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button