जनसेवा को प्राथमिकता, विधायक निशात आलम ने हरिहारा पंचायत के विभिन्न टोले का किया दौरा
Priority given to public service, MLA Nishat Alam visited various hamlets of Harihara Panchayat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निशात आलम ने बुधवार को बरहरवा प्रखण्ड अन्तर्गत हरिहारा पंचायत के कोटला टोला, मध्य टोला, लीचीबगान सहित कई मोहल्लों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को उनके समक्ष रखा। विधायक निशात आलम ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारा मुख्य संकल्प है।” दौरे के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक के इस पहल की सराहना की। यह दौरा जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



