कैराना

युवक से मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। कस्बे में युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कैराना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, विगत 15 फरवरी को मोहल्ला खैल निवासी आबिद पुत्र आरिफ के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इसके बाद 17 फरवरी को आरोपियों ने दोबारा आबिद पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैराना थाने में मुकदमा संख्या 114/26 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही भोल्लर उर्फ मुदस्सिर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में गुरुवार रात चलाए गए अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने वांछित आरोपी तनवीर पुत्र रूफल निवासी मोहल्ला आलखुर्द, कैराना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button