गोड्डा
पीकप वैन पलटने से युवक की मौत से आक्रोशित ने मिशन चौक किया जाय
पिकअप पर ओवरलोड था एफसीआई का अनाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग
गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा मैं युवक की मौत हो गई। एफसीआई का ओवरलोड अनाज लेकर पिकअप जाने के क्रम में पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीकप वैन रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने भागलपुर रोड स्थित शहर के व्यस्त मिशन चौक पर सड़क जाम कर दिया। आकर्षित लोगों द्वारा मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग किया जा रहे था। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पिकअप में लोड था 120 बोरा, 60 क्विंटल अनाज
पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक अनाज लोड करने का मामला दुर्घटना के बाद प्रकाश में आया है। एफसीआई गोदाम से किस तरह से पिकअप वाहनों में ओवरलोड जाकर अनाज को गंतव्य स्थान तक भेजने का काम किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में कुल 120 बोरा यानी की 60 कुंटल अनाज लोड था। जबकि इसी पिकअप पर छह लोग भी सवार थे। एफसीआई गोदाम से पिकअप में ओवरलोड चावल सदर प्रखंड क्षेत्र के भारतीकिता गांव जा रहा था।
अगर पुलिस सही से जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा साफ
स्थानीय ग्रामीण का कहना था कि अगर पुलिस सही ढंग से ईमानदारी ढंग से पिकअप वाहन के दुर्घटना के मामले की जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी पूरी तरह से साफ हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन जांच के मामले में हमेशा खानापूर्ति की जाती है।
दो बच्चों के सर से उठ गया पिता का सहारा
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वाहन दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चों के सर से पिता का शहर छिन गया है। उन बच्चों के लिए भी प्रशासन को संज्ञान लेकर भरण पोषण व पढ़ाई लिखाई आदि व्यवस्था कराने की जरूरत है।




