हापुड़

बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बालविवाह के विरुद्ध 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवम् जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया के निर्देशानुसार दिनांक 13/04/2026 को हापुड़ जिले के ग्राम अच्छेजा के राम स्वरूप जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित बाल विवाह के विरुद्ध 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम ऑपरेशन मुक्ति अभियान से बालिकाओं को जागरूक किया गया व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शपथ दिलाई गई जिसमें महिला कल्याण विभाग से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी गई ।
महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना। दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , साइबर क्राइम आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 1930के बारे में भी जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती नेहा त्यागी और विद्यालय से प्रधानाचार्य जी प्रशांत चौधरी एवं सहअध्यापक श्रीमती अनीता रानी व हब की टीम से गौरव भी मौजूद रहें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button