बरेली

फरीदपुर में धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा, प्रशासन रहा मुस्तैद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर से अंबेडकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में शामिल जनसमूह ने हाथों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मार्ग में पड़ने वाले बाजारों में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शोभायात्रा बाजार के विभिन्न मार्गों से होती हुई सी एस इंटर कॉलेज के मैदान तक पहुंची, जहां लगभग शाम 4:00 बजे इसका समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button