जालौन

महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 अष्टधातु राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का समारोह का हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के सदर बाजार स्थित श्री महादेव मंदिर, मोहन चच्चा की कागज फैक्ट्री के पास, कालपी धाम में चल रहे “अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा” महोत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन आयोजित इस भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
विशाल आयोजन को सफल बनाने में महादेव मंदिर आयोजन समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। प्रमुख आयोजकों में कपिल शुक्ला (सभासद), नरेश द्विवेदी, राजेश जैन, सतीश द्विवेदी (प्रकाशक), मनोज पांडे (प्रकाशक), अखिलेश अग्रवाल, श्रीकांत पुरवार (पूर्व सभासद), श्याम यादव (पूर्व सभासद), बच्चू गुप्ता, रवि तिवारी (वरिष्ठ अधिवक्ता) एवं पंकज वर्मा (एडवोकेट) शामिल रहे। अन्य आयोजक सदस्यों में अशोक खत्री, सुरेश साहू, राम द्विवेदी, अंकित अग्रवाल, अमन द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, अंश गुप्ता, सनी यादव, मुन्ना चैरसिया, रविकांत पुरवार, प्रशांत निगम, रवि दीक्षित, अनिल अग्रवाल, प्रदीप द्विवेदी, सुभाष दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, राहुल विश्वनोई, राजाबाबू प्रनामी, अजय साहू, बबलू रायकवार, दिनकर पुरवार, गौरव द्विवेदी, संजय साहू, कन्हैया पांडे, लवकुश कोठा, अभिषेक साहू एवं योगेश धवन का विशेष सहयोग रहा। महिला आयोजक सदस्यों में सुनीता पांडे, गुढ़ी दीक्षित, अपर्णा पुरवार, रामश्री साहू, कुसुमा द्विवेदी, सोनी पांडे, मिथलेश दीक्षित, मोनी अग्रवाल, ममता द्विवेदी, मधुलता दीक्षित, प्रतिभा पुरवार, क्षमा द्विवेदी, सीमा द्विवेदी, गुढ़न पांडे, उमा द्विवेदी, नीलम पुरवार, अनीता प्रनामी, हेमा साहू, विमला प्रनामी एवं राजवती साहू की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button