शामली
होनहार छात्र अरसलान ने 87.20% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। CBSE बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में ग्राम पंचायत भडी मुस्तफाबाद निवासी अरसलान पुत्र रिफाकत ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अरसलान की इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और लोगों में गर्व की भावना देखी जा रही है।
अरसलान की सफलता पर उसके माता-पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटे की मेहनत और लगन का यह परिणाम है। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में अरसलान ने यह मुकाम हासिल किया।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने अरसलान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुस्लिम राजपूत समाज के लोगों ने भी अरसलान को समाज का नाम रोशन करने पर दिल से मुबारकबाद दी है।