जालौन

आज की नारी शिक्षा, राजनीति, खेल, व्यवसाय, प्रशासन में लहरा रही परचमःडा. रेनू चंद्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता का आयोजन नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला प्रभारी शिक्षक नेता एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठौर के जेल रोड स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की विधान मंडल एवं संसद में 33 प्रतिशत भागीदारी को लाए जा रहे बिल का स्वागत करना रहा। महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम से महिलाओं के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। महिलाओं कि अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करने हेतु यह महत्वपूर्ण कदम है।
पत्रकारों से वार्ता में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति, खेल, व्यवसाय या प्रशासन। हर जगह नारी शक्ति का योगदान उल्लेखनीय है। मुख्य वक्ता जनपद की वरिष्ठ चिकित्सक डा. रेनू चन्द्रा ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि अवसर भी समान रूप से पालन भाजपा कर रही है। उल्लेखनीय है आजादी के इतने वर्षों बाद भी संविधान के अनुच्छेद 15 (1), जिसमें जाति धर्म लिंग आधारित समानता की बात कही गई थी अभी तक किसी ने पूरी नहीं की लेकिन इसे कानूनी रूप देने के लिए देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हम कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कवियत्री एवं लेखिका श्रीमती माया सिंह सहित कई सफल महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने संघर्षों का सामना करते हुए अपने जीवन में सफलता प्राप्त की। उनके अनुभवों ने उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई। अभियान के तहत महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे स्वरोजगार, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह आदि के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं और समाज में एक मजबूत पहचान बना सकती है। उपस्थित महिला शक्ति ने ष्नारी शक्ति वंदन अभियानष् को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button