जालौन

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में एसआर पब्लिक स्कूल का दबदबा बरकरार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में एस आर पब्लिक स्कूल, कालपी रोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल के 316 सम्मिलित हुए जिसमे हाईस्कूल की नित्या यादव ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में नित्या यादव (92.8), सारांश अग्रवाल (92.6), अन्वी गुप्ता (92.2), भविष्य गुप्ता (91.8), सत्यम प्रजापति (91.4) विकाश यादव (90.6), शिवांश गुप्ता (89.8) सम्भवी (88.8), रिया कुशवाहा (88.4), रचित यादव (88.2), रिया (87.6), जफर अहमद (87.4), हर्षित कुमार (86.8), आयुष (86.4), अभय प्रताप सिंह (86.4), रूद्र प्रताप कुशवाहा (85.4) अंक प्राप्त किये। वाइस चेयरमैन रमाकान्त द्विवेदी ने सभी मेधावी छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने सभी मेधावियों एवं उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सराहना करते हुए कहा कि सदैव कठिन परिश्रम से मीठे फल की प्राप्ति होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शुक्ला ने सभी छात्रों को मंगल तिलक करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राघव गुप्ता, कोआर्डीनेटर विकास पटैरिया राहुल गुप्ता रमेश सर, अर्चना गुप्ता कार्तिक गौतम, पंकज कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह, रमाकान्त विश्वकर्मा कुंजबिहारी आदि उपस्थित शिक्षक गणों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button