खैरथल
आशा सहयोगिनी बोलीं- कम से कम 18000 रुपए मानदेय करे
लंबित मांगों को बजट में शामिल करने की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : आशा सहयोगिनीयों ने शुक्रवार को अति जिला कलक्टर शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपते हुए उनकी समस्याओं को बजट घोषणा में दूर किये जाने की मांग की हैं ।
ज्ञापन में बताया की वर्तमान समय में राजस्थान में 53353 के लगभग आशा सहयोगिनि कार्यरत है। जिनका चयन दिसम्बर 2003 से शुरू किया गया 500 रूपये प्रतिमाह मानदेय पर ।
वर्तमान में आशा सहयोगिनी मानदेय 4959 प्रतिमाह कार्यानुसार प्रेरक राशि जनसंख्या अनुसार है ।
अतः बजट सत्र 2026.2027 मे आशा बहनों के कार्य को देखते हुए राजस्थान सुविधा सेवा नियम 2022 में शामिल किया जाने,
न्यूनतम मजदूरी 18000 प्रतिमाह दी जावें,सन 2004 आशा सहयोगिनी चयन प्रकिया में सरकार द्वारा स्वेच्छिक मानदेयकर्मी नियत किया गया है था जिसकों हटाकर वेतनकर्मी से जोडा जाये । पदोन्नित एंव वेतन वृद्धि का प्रावधान लागू किया जाए जिसमें आशा वर्कस को योग्यता एंव अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व अनम में समायोजन किया जावे ।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रप 3 विभाग के कमांक F5 (330/) च.स्वा/ग्रुप-3/97/जयपुर दिनांक 01.01.2021 को राज्य सरकार ने प्रशीक्षण में आशा सहयोगिनि को प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। जिनके पास एएन की योग्यता उनको नियमित एएनएम भर्ती में उनका कोटा फिक्स किया जाये । जिससे वांछित योग्यता वाली आशा का चयन एएनएम के पद पर हो सके।इस मौके पर जिले से बड़ी संख्या मे आशा बहिने मौजूद रही।


