शामली
पति की प्रेमिका को जिम में पकड़कर पत्नी ने किया हंगामा, मामला बना चर्चा का विषय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ जिम में पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने मौके पर जमकर हंगामा किया और प्रेमिका के साथ तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जाता है कि कस्बे के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से जुड़े युवक का विवाह हो चुका है, लेकिन उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो कस्बे में किराए के कमरे पर रहती है। पत्नी को पहले से ही पति पर शक था और वह कई दिनों से नजर रख रही थी।
बुधवार को सूचना मिलने पर महिला सीधे रेलवे रोड स्थित जिम पहुंची, जहां दोनों मौजूद थे। हालांकि युवक मौके से फरार हो गया, जबकि महिला ने प्रेमिका को घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और वीडियो बनते रहे।
पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां पीड़ित महिला ने भी पहुंचकर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में महिला ने कोई तहरीर देने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
