भरत पुर
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता
बादशाह की हौद मोक्षधाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पूजा प्रसंग का किया वर्णन

गोवर्धन गिरिराज जी की झांकी के दर्शन कर मांगी मनोकामनाएं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में पहली बार सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हौद मोक्षधाम में पितृ आह्वान में संकल्प हेतु समस्त कस्बा वासियों और आयोजक श्री ठाकुर ठाकुरानी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवें दिवस के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कथा वाचक पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच में वर्णन किया। वहीं कस्बे में पहली बार सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हौद मोक्षधाम में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए पुष्पेन्द्र मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए नन्दलाल की माखन चोरी, ग्वाल बालों के साथ खेल और माता यशोदा के वात्सल्य भाव का मनमोहक चित्रण किया गया। वहीं कथा पंडाल में कथा वाचक पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र का अंहकार समाप्त कर प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का संदेश दिया। वहीं कथा पंडाल में भागवत कथा में गोवर्धन गिरिराज की झांकी सजाई गई जहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाकर गोवर्धन पूजा करते हुए भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं।पितृ आह्वान संकल्प हेतु बादशाह हौद मोक्षधाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा का विश्राम आरती के बाद पुआ, पकोड़ी, छप्पन भोग, कढी, आदि स्वरूप में प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।


