झुंझुनू

समाजसेवी नरेश भालोठिया ने की तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। शहर में एसबीआई बैंक के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर आरएमके फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड चिड़ावा के चैयरमेन नरेश भालोठिया द्वारा 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला , जिला सचिव हरिश फोगाट एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने स्वागत किया। समाजसेवी एवं तेजा भक्त नरेश भालोठिया ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का उत्साहपूर्वक जन सहयोग मिल रहा हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button