भरत पुर
भुसावर में शतायू पुरुष पूर्व सांसद रामकिशन का किया सर्व समाज ने सम्मान
पानी और रोजगार के लिए चल रहें संघर्ष में जनता करे सहयोग,पण्डित रामकिशन पूर्व सांसद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में रविवार 17 मई को सर्व समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शतायु पुरुष एवं भरतपुर के पूर्व सांसद पण्डित रामकिशन जी के जीवन के 100 वर्ष आयु पूर्ण होने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पधारें गणमान्य नागरिकों,सामाजिक संगठनो और विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर शतायु पुरुष एवं भरतपुर के पूर्व सांसद पण्डित रामकिशन का माला,साफा और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन करते हुए उनके संघर्षमय जीवन,समाजवादी विचार धारा और उनके जनसेवा के योगदान देने पर विचार व्यक्त किये। वहीं दुसरी ओर सर्व समाज के नागरिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे की सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रष्ट धर्मशाला में सर्व समाज द्वारा शतायु पुरुष एवं भरतपुर के पूर्व सांसद और समाजवादी नेता पण्डित रामकिशन जी के 101 बर्ष की आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्व समाज द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सेठ गूजरमल धर्मशाला में आयोजित पण्डित रामकिशन के जीवन के सौ बर्ष पूर्ण होने पर अभिनन्दन समारोह के मुख्य अतिथि पण्डित रामकिशन रहे,कार्यक्रम अध्यक्षता शिक्षाव्रत सेवानिवृत प्राचार्य बाबूलाल पाण्डेय ने की और विशिष्ट अतिथि के रुप में किसान नेता इन्दलसिंह जाट और अनिल शर्मा रहे।।वही सर्व समाज द्वारा आयोजित हुए पण्डित रामकिशन के जीवन के सौ बर्ष आयु पूर्ण होने पर अभिननन्दन समारोह में पधारे हुए अतिथियों का फूल माला,साफा,सोल,दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान करते हुए पूर्व सांसद पण्डित रामकिशन को और दीर्घायू होने की शुभकामनाएं दी। भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा के जीवन के 100 वर्ष आयु पूर्ण होने के उपलक्ष में सर्व समाज द्वारा स्वागत सम्मान में नगरपालिका भुसावर के पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश अवस्थी, पूर्व चैयरमैन देशराज पहाड़िया,पूर्व चैयरमैंन प्रतिनिधी एवं पार्षद प्रकाश जाटव, पूर्व पार्षद चिरमोली राम जाटव,मैनापुरा के पूर्व सरपंच सतीश चन्द पाण्डेय, सुशील कुमार फाउंडेशन के यतेन्द्र कुमार पाण्डेय,गंगाराम,जगदीश जैमन आदि सहित पधारे हुए विभिन्न वक्ताओं ने भरतपुर जिले में सबसे ज्यादा पानी का संकट वैर, भुसावर हलैना क्षेत्र में है। जहां यहां के लोग पैसों से पीने का पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। और उन्होंने वैर, भुसावर, हलैना को बंध बारैठा से पाइप लाइन स्कीम मंजूर कर जोड़ने की जरुरत बताई जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। वही पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधीयों और नेताओं ने वैर,भुसावर,हलैना क्षेत्र में पानी की गम्भीर समस्या को लेकर बाणगंगा नदी में पानी लाने की मांग भी रखी गई। भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकृष्ण के जीवन के 100 वर्ष आयु पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सर्व समाज द्वारा स्वागत सम्मान समारोह के मंच का संचालन राजेन्द्र कुमार पाण्डेय गुरुजी द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् बाबूलाल पाण्डेय आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



