विकास की नई राह पर बढ़ा चंदनकियारी, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सौगात : उमाकांत रजक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत दामुडीह टोला भुइयाडीह पीडब्ल्यूडी रोड से अड़ीता तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पूर्व मंत्री सह विधायक उमाकांत रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह, हर्ष और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल बताया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि विकास का वह सशक्त माध्यम है जो गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार मजबूत आधारभूत संरचना होती है और सड़कें विकास की रीढ़ मानी जाती हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा बेहतर सड़क सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे आज धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इसी प्रकार जारी रहेगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की और ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।
मौके पर बासुकी माहथा, हिक्कमत अंसारी,कार्तिक रजवार,उत्तम सिंह, जाफर अंसारी, रमण माहथा, धरतीधर माहथा, शमसुद्दीन अंसारी,प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, मथुर गोप, महेश माहथा, निवास माहथा, अलंग माहथा, अशरफ अंसारी, हुसैन अंसारीसमेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।



