बोकारो स्टील प्लांट के संवेदकों की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र परिसर स्थित कार्यालय में बोकारो इस्पात संयंत्र के कार्यरत ठेकेदारों की एक आम बैठक हुई इस बैठक में ठेकेदारों ने बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित श्रम सेतु प्रणाली प से कामगारों की उपस्थिति/ अनुपस्थित लेने के निर्णय का विरोध किया। संवेदकों ने विचार व्यक्त किया कि इस प्रणाली में बहुत सारी कमियां/ विसंगतियां है जिसके कारण से लागू करना ठेकेदारों के लिए कठिन है इसके साथ ही ठेकेदारों ने इस बात पर विरोध व्यक्त किया के प्रबंधन ने ठेकेदारों के वर्षों से संबंधित समस्याओं मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया है तथा किसी भी समस्या का समाधान प्रबंधन द्वारा नहीं किया है सभी ठेकेदारों ने एकमत से निर्णय लिया कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में हुए श्रमसेतु ऐप का अनुपालन नहीं करेंगे। ठेकेदारों ने अपनी मांगों की सूची प्रबंधन को बहुत पहले ही दे रखा है जिसने प्रमुख है-
01. ठेकेदारों के विपत्रों पर भुगतान प्रत्येक माह के 30 तारीख तक उनके बैंक खाते में आवश्यक रूप से किया जाए
2. ठेकेदारों का आमंत्रित कार्यदेशों में वर्णित कार्य करने का अधिकार ठेकेदारों को दिया जाए ।
3. श्रम सेतु पोर्टल में कामगारों की उपस्थिति ठेकेदार कोई प्रत्येक दिन/ प्रत्येक पाली में देख सके तथा इस प्रकार की व्यवस्था की जाए ।
4. ठेकेदारों को आवंटित कार्यादेश में वर्णित कार्य को संपन्न कराने में कामगारों की नियुक्ति का अधिकार केवल ठेकेदारों को दिया जाए ।
5. छोटे-छोटे अलग-अलग प्रकृति के कार्यों को एक साथ जोड़ करके बड़ी निविदा बनाने की संस्कृति पर रोक लगाई जाए तथा ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें कार्यरत ठेकेदार अगली निविदा में भाग लेने के योग्य हो सके ।
6. ठेकेदारों को ऊपर सेफ्टी ऑडिट, तथा अन्य कारणों से लगाया जाने वाले दंडात्मक कार्रवाई को रोका जाए।
समस्याओं का निराकरण जब तक नहीं हो जाए तब तक प्रबंधन द्वारा किसी नए आदेश का अनुपालन करने से सभी संवेदकों ने एक स्वर में विरोध करने का बात कहा इस बैठक में अभी निर्णय लिया गया कि अगर प्रबंधन अपने मनमाने पूर्ण एकतरफा निर्णय संवेदकों के ऊपर लागू करने का दबाव दिया गया और उनके समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संयंत्र परिषद में कार्य सभी ठेकेदार अपना अपना कार्यदेश अधिशासी निदेशक संकार्य बोकारो इस्पात संयंत्र को वापस करके अपना काम बंद करने के बाद मजबूर होंगे तथा इस कारण उत्पन्न किसी भी प्रकार के औद्योगिक आशांति के लिए केवल और केवल बोकारो इस्पात प्रबंधन जिम्मेवार होगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री आरके सिंह, संतोष पहलवान देवेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा,अरविंद सिंह, जीतन मिश्रा, राजेश रंजन ,मधुकर सिंह, आनंद तिवारी, सुभाष लाल ,गोपाल सिं,ह एस एन सिंह, एके सिंह ,रामनाथ यादव ,विनय किशोर, चंदन कुमार ,रामविलास पांडे,नवलेश कुमार ,जगदीश चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में संवेदक उपस्थित थे।
इस आशा की जानकारी कॉन्टैक्टर संगठन के अवधेश कुमार सिंह ने दी।




