पाकुड़
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Police arrested the accused of sexual exploitation on the pretext of marriage and sent him to judicial custody.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत कांड संख्या 97/26 के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में धारा 69/115(2)/ 318(4)/ 352/ 351(2)/ 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बरना सोरेन, पिता फागू सोरेन, निवासी थाना हिरणपुर को विधिवत गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।



