रांची

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की प्रेस वार्ता, घर-घर होगा सत्यापन

Chief Electoral Officer's press conference regarding special intensive revision of voter list, door-to-door verification will be done.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K. Ravi Kumar ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। वे निर्वाचन सदन में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी संकलित करेंगे। के. रवि कुमार ने विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे और सत्यापन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि इनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इस विशेष पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं हटाया जाएगा और बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और प्रक्रिया में सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और विदेशी नागरिक इसमें शामिल नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी Subodh Kumar, ट्रेनिंग नोडल Dev Das Datta, उप निर्वाचन पदाधिकारी Dhiraj Thakur तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी Sunil Kumar उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button