जामताड़ा

जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने विद्यासागर से कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Workers from Vidyasagar leave for Delhi to participate in tribal cultural gathering

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के कर्माटांड़ शिव मंदिर प्रांगण से जनजाति सुरक्षा मंच, संथाल परगना जिला जामताड़ा के बैनर तले 24 मई 2026 को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यासागर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक रंधीर सिंह के कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की गई। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक उत्साह एवं जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यकर्ताओं में दिल्ली यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूर्व विधायक रंधीर सिंह के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को देशभर में मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस प्रकार के सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की एकता और संस्कृति को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया और उन्हें कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद राजकुमार गुप्ता, वासुदेव मंडल, सेतु साह, चुन्नू मंडल, अशोक मंडल सहित दर्जनों लोगों ने नारेबाजी करते हुए उत्साह के साथ सभी को विदा किया।क्षजनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि लाल किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे, जहां संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक अधिकारों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और सभी ने एकजुट होकर समाज की संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button