भरत पुर
भुसावर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज को खून की कमी होने पर तत्काल रक्त चढ़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को एक महिला मरीज को खून की कमी होने पर तत्काल रक्त चढ़ाया गया। यह सुविधा सीएचसी में संचालित ब्लड संग्रहण यूनिट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर निवासी सीमा पत्नी रोहताश स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आई थीं। जांच में उनमें खून की कमी पाई गई। इसके बाद तुरंत उनका ब्लड ग्रुप जांचा गया और उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया गया।



