निजी आवास पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
Former minister Alamgir Alam reached his private residence, supporters gave him a grand welcome

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को करीब दो वर्षों पश्चात अपने निजी आवास पहुंचने पर कोटालपोखर एवं बरहरवा क्षेत्र में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया। शनिवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच जैसे ही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम कोटालपोखर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान “आलमगीर आलम जिंदाबाद”, “निसात आलम जिंदाबाद”, “तनवीर आलम जिंदाबाद” तथा “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। लंबे समय बाद अपने नेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर तथा कोटालपोखर पंचायत की मुखिया सेरोफिना हेंब्रम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रंजीत भंडारी, युवा पंचायत अध्यक्ष समीम मंसूरी, गुलाम रब्बानी, सन्नवर मंसूरी, मनोज केडिया, वीरेंद्र भगत, नसीम मंसूरी, अजय साह, राजेश साह, विनोद घोष, वसीम मंसूरी एवं रहमत मंसूरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।



