पाकुड़

बकरीद को लेकर पाकुड़ में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति

Peace committee meeting held in Pakur regarding Bakrid, consensus on celebrating the festival in a harmonious atmosphere

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़ नगर थाना सभागार में आगामी बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर, नगर प्रशासक, बीडीओ, नगर थाना प्रभारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उपस्थित सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी बकरीद पर्व को शांति, अमन और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button