
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। एनएच.52 पर स्थित काजला की ढाणी के समीप श्री श्याम सरकार होटल के सामने खड़ी कैंपर गाड़ी चोरी हो गई। होटल मालिक सुरेंद्र बगड़िया पुत्र छीत्तर मल जाति जाट ढाणी नाईन्डा, मलिकपुर निवासी ने जाजोद थाने में कैंपर चोरी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है रिपोर्ट के अनुसार 21 में की शाम को करीब पांच बजे मैंने मेरी बोलोरो कैंपर सिल्वर कलर गाड़ी नंबर आरजे 14 जी जी 3633 को मेरी श्री श्याम सरकार होटल काजल की ढाणी मलिकपुर के सामने खड़ा किया था।उसके बाद में होटल में खाना खाकर रात करीब बारह बजे होटल बंद करके सो गया था। उसके बाद जब सुबह सात बजे उठा तो होटल के सामने से बोलोरो कैंपर गाड़ी नहीं मिली । होटल मालिक सुरेन्द्र ने बताया कि जब हमने होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी को देखा तो रात्रि में करीब 2 बजकर 25 मीनिट पर कैंपर गाड़ी को होटल पर काम करने वाला लड़का शंकर मीणा पुत्र राजू लाल निवासी मीणा का मोहल्ला सरकारी स्कूल के पास गांव संडीला, तहसील दखिला जिला टोंक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने की बात कही।उसके बाद फिर से हमने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शंकर मीणा ने गले में रखे पूरे दिन भर का कलेक्शन करीब 13 हजार नगद निकलते हुए दिखाई दिया। होटल मालिक व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द उचित कार्रवाई कर गाड़ी को बरामद करवाई जाए।



