अमरोहा
हसनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईदगाह की नमाज

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर में ईद उल अजहा का पर्व सुबह 6:30 बजे बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में भी लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया। घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाए गए तथा लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं।


