मथुरा

मथुरा शहर में सक्रिय है सोना चमकाने वाला गिरोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। इन दिनों शहर में सोना चमकाने के नाम पर आभूषण उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दो सप्ताह के अंदर इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह गिरोह धौलीप्याऊ, डैंपियर नगर, होलीगेट और जन्मभूमि क्षेत्र में घूम रहा है। ऐसे में अगर कोई अंजान व्यक्ति सोना चमकाने की बात कहे तो सावधान रहें। इस गिरोह में दो तीन सदस्य होते हैं। जिसमें एक सदस्य महिलाओं को अपनी बातों में फंसाता है और दूसरा शातिर घर के बर्तनों या पीतल की चीजों को एक विशेष केमिकल से मुफ्त में साफ करके विश्वास जीतता है। इसके बाद महिलाओं को सोने के गहने चमकाने का झांसा देते हैं। जैसे ही महिला अपने सोने के कंगन या चेन उन्हें देती है, ये ठग उसे केमिकल के डिब्बे में डाल देते हैं। कुछ ही सेकेंडों में नजर बचाकर असली गहने गायब कर देते हैं और डिब्बे में नकली आभूषण या वजनदार चीज रखकर महिलाओं को थमाकर रफूचक्कर हो जाते हैं। जब तक महिलाओं को ठगी का अहसास होता है, शातिर बहुत दूर निकल चुके होते हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त जारी है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button