शामली

दुकान में चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रोडवेज बस स्टैंड के सामने हुई चोरी का पुलिस ने किया अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

शामली।  कोतवाली शामली पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से नकद धनराशि भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई की रात रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा 15 हजार रुपये नकद तथा एक मिनी एटीएम मशीन चोरी कर ली गई थी। पीड़ित अमन कौशिक की तहरीर पर थाना कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी कामिल पुत्र नसीम निवासी खेड़ी करमू नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 410 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button