जालौन
सीएम के पोस्टर से आपत्तिजनक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री के पोस्टर पर अभद्रता, आपत्तिजनक कृत्य किये जाने के संबंध में कोतवाली कालपी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी जितेन्द्र पुत्र कलकई निवासी ग्राम कुरहना आलमगीर, थाना कालपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है एवं आपत्तिजनक कृत्य करने वाले आरोपी को चिन्हित कर सम्भावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुये विधिक कार्यवाही की जायेगी।



