हापुड़

सिम्भावली में हिंदू युवक पर जानलेवा हमला 

दो नामजद सहित आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हापुड़ (यूपी)- जनपद हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र में दो पक्षों ( मुस्लिम समुदाय ) में हुए विवाद के बाद एक हिंदू युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार दीपांशु शर्मा को रास्ते में घेरकर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपांशु का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उसके दो ऑपरेशन किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि फैजान ने स्कूटी की चाबी दीपांशु के सिर में मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

जानकारी के अनुसार , थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में 5 जून में देर रात्रि दो पक्षों ( मुस्लिम युवक ) में आपस में झगड़ा हो रहा था इसी बीच साहिल और साज़िम के साथ आए  दीपांशु शर्मा को फैजान ने स्कूटी की चाबी सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । और अधमरा करते हुए मौके से भाग गए । दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची सिंभावली थाना पुलिस ने घायल युवक दीपांशु शर्मा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया ।

पीड़ित  दीपांशु के भाई ललित ने बताया कि 5 जून की देर रात्रि को मेरे भाई दीपांशु को फैजान और  उसके साथियों ने घेरकर पीटा था जिसमें मेरे भाई के सिर में फैजान ने स्कूटी की चाबी मारकर घुमा दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया है । उसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । उसका दो ऑपरेशन हो गया है ।

पीड़ित दीपांशु के भाई गुरजीत शर्मा द्वारा थाने में दी तहरीर के अनुसार बताया कि , दिनांक 5/06/026 के समय करीब 10.30 रात्रि हाजी रहिश की दुकान के सामने से मेरा भाई दीपांशु जा रहा रहा था कि तभी वहा पर 4-5 लड़के जिसमें अरमान पुत्र मुन्तीयाज और फैजान ने चाकू से दीपांशु उर्फ पासु पर हमला कर दिया जिसमें पाशु के सर मे गंभीर चोट लगी है । दीपांशु वहां से भागता हुआ आमिर की दुकान पर पहुचा और वहा आकर बेहोश हो गया ।

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों में फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , 15 दिन पहले दो पक्षों फैजान , अरमान और साहिल ग्रुप में झगड़ा हुआ था जिसमें पुलिस ने अरमान के विरुद्ध कार्यवाही की थी जिससे आहत होकर फैजान ग्रुप ने साज़िम और दीपांशु को 5 जून की रात्रि को रस्ते में घेर लिया और जमकर मारपीट की थी जिसमें फैज़ान और अरमान ने स्कूटी की चाबी साजिम के दोस्त दीपांशु शर्मा के सिर में मार दी थी जिससे वह गंभीर घायल हो गया था और मेरठ में उसका इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज हो गया है ,आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button