भरत पुर

बीती देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बीती देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवाओं के कारण आधा दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्राम बल्लभगढ़ में आंधी के दौरान एक पक्के टिनशेड की दीवार गिर गई। इस हादसे में कमरे में सो रहे हंसराज पुत्र बाबूलाल, रामबाई पत्नी बाबूलाल और खुशबू पुत्री लाखन घायल हो गए। घायलों को तत्काल महवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें जयपुर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी कुणाल पांडे और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button