बरेली

जिस क्षेत्र में कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा, वहीं पार्टी की विचारधारा और जनसरोकार मजबूत होंगे- शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष,बूथ की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजीपुरा, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा अध्यक्षों, जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने करते हुए बूथ गठन, सेक्टरवार सक्रियता, पीडीए अभियान तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं जवाबदेह बनाने के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर प्रभावी और सक्रिय बनाना है।
आज की राजनीति में बूथ और सेक्टर ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं।
“राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सोच के अनुरूप समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, पीडीए समाज के सम्मान और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की आवाज उतनी ही मजबूती से उठाई जा सकेगी।”
बैठक में विधानसभा स्तर पर विशेष संपर्क अभियान चलाने, बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button