संभल

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन उद्योग व्यापार मंडल ने धूम धाम से मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

चंदौसी। जराई गेट पर युवा नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया और शरबत बाटकर व शपथ लेकर शानदार अंदाज में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एकमात्र ऐसा व्यापार मंडल है, जो हमेशा व्यापारियों के सुख-दुख में काम आता है और व्यापारी हितों के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक व्यापारियों की बात रखता है युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने पूरा जीवन व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार से व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ बनवाया और पूरे प्रदेश में हर महीने ए एसपी की अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं को सुना जाता है और उनका निस्तारण किया जाता है आज उनके जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश में ही नहीं देश में सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा की आज युवा व्यापारी तेजी के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि व्यापारियों के हक के लिए व्यापार मंडल कार्य कर रहा है और व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है शीघ्र ही सदस्य अभियान में तेजी लाई जाएगी प्रभात कृष्णा वसीम अख्तर उमेश वाष्र्णेय अनुज वार्ष्णेय अन्नू आदि ने बैठक को संबोधित किया इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने सभी व्यापारियों को शपथ दिलाई कि वह भी पूरी निष्ठा लगन के साथ व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेंगे मुख्य रूप से मोहम्मद सद्दाम चिश्ती सुभाष मित्तल ललतेश वार्ष्णेय सुशील अग्रवाल सुभाष चंद्र पाल चिंटू शर्मा प्रमोद अग्रवाल रमेश ग्रेवाल अमन अंसारी मोहम्मद अनस मोहित सक्सेना उमेर शमसी आदि व्यापारी मौजूद थे अंत में बैठक की आयोजन सद्दाम हुसैन ने सबका अभिनंदन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button