शामली

झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर व वारंटी अपराधी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

शामली/झिंझाना। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपदभर में वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निर्देशन में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरशाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम भड़ी भरतपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना झिंझाना का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल था। आरोपी के विरुद्ध पिछले दो दशकों में विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा गुंडा एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

झिंझाना पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button